(12/05/2017) 
मनोज तिवारी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की
नई दिल्ली, 11 मई को देश का सर्वोत्तम नगर बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए नगर निगमों की नई टीम पूरा प्रयास करेगी-कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली, 11 मई।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज दोपहर बाद पार्टी नेतृत्व के निर्णय की घोषणा की कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर के पद के लिए श्रीमती प्रीति अग्रवाल पार्टी की उम्मीदवार होंगी।
तिवारी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अन्य पदों पर चुनाव के लिए भी पार्टी पार्षदों की घोषणा की। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल की उपस्थिति में दोपहर बाद दिल्ली भाजपा के उत्तरी दिल्ली नगर निगम पार्षदों की एक बैठक सिविक सेन्टर में हुई।  इस बैठक में वरिष्ठ नेता  सुभाष आर्य एवं  वी पी पांडेय भी उपस्थित थे।
रोहिणी-एफ वार्ड से पार्षद श्रीमती प्रीति अग्रवाल महापौर पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार होंगी और स्वामी शारदानंद कालोनी वार्ड से पार्षद  विजय भगत उप-महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
शालीमार बाग साउथ वार्ड से पार्षद  तिलकराज कटारिया, सदर बाजार वार्ड से पार्षद जय प्रकाश, ईस्ट पटेल नगर वार्ड से पार्षद  रमेश कुमार और रानी खेड़ा वार्ड से पार्षद जयेन्द्र डबास, उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन की स्थायी समिति में सदस्य के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
यह भी निर्णय लिया गया कि तिलक राज कटारिया स्थायी समिति के अध्यक्ष होंगे और रमेश कुमार उपाध्यक्ष होंगे।
इस बैठक के बाद कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त किया है और वे चाहते हैं कि भाजपा दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाये।
चहल ने यह विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली को देश का सर्वोत्तम नगर बनाने के प्रधानमंत्री रेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए नगर निगमों की नई टीम पूरा प्रयास करेगी।  उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में नगर निगम पूर्णतः डिजिटल एवं पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेगा जैसा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संकल्प पत्र 2017 में वायदा किया है। 
Copyright @ 2019.