(21/04/2017) 
केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्यान, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा युवा मोर्चा के अभियान में हुये शामिल
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 4 चरण में डीटीसी बसों, मैट्रो एवं निजी कारों, कैब एवं टैक्सी में चलाये इस अभियान में 1 लाख से अधिक लोगों से सीधा संपर्क किया

 नई दिल्ली, 20 अप्रैल।  दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज अपने अध्यक्ष  सुनील यादव के नेतृत्व में निगम चुनाव प्रचार के लिये यात्री संपर्क अभियान के अंतर्गत आज प्रातः डीटीसी बसों में यात्रियों से संपर्क किया।
सुनील यादव ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 4 चरण में डीटीसी बसों, मैट्रो एवं निजी कारों, कैब एवं टैक्सी में चलाये इस अभियान में 1 लाख से अधिक लोगों से सीधा संपर्क किया।   
 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ आज केन्द्रीय मंत्री  संजीव बाल्यान एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. सम्बित पात्रा ने शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल से चलने वाली अनेक रूटों की बसों में यात्रियों से निगम चुनाव के मुद्रों पर चर्चा की और भारतीय जनता पार्टी के लिये समर्थन मांगा। बाल्यान ने कहा कि इस निगम चुनाव में गत तीन सप्ताह से मैं दिल्ली भाजपा के साथ काम कर रहा हूं, इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क हुआ है और आज मुझे दिल्ली भाजपा के प्रति उत्साहित दिखती है।
डाॅ. पात्रा ने कहा कि दिल्ली का नागरिक एवं एक डाॅक्टर होने के नाते मैं रोज अनेक साधारण लोगों से मिलता हूं और उनकी सेहत की नब्ज के साथ-साथ मौका मिलने पर राजनीतिक नब्ज भी टटोलता हूं। अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि निगम चुनावों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।
Copyright @ 2019.