(25/02/2017) 
महाराष्ट्र और ओडिशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महाराष्ट्र एवं उडिशा के नगरीय निकाय एवं नगर परिषद चुनाव में प्राप्त हुई जीत के उपलक्ष्य में आज पुरे देश में जश्न मनाया गया।

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्षो की उपस्थिति में विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ सहित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आतिशबाजी एवं ढोल बाजे के साथ कार्यकर्ताओ द्वारा नाचगाकर जश्न की शुरूआत की गई। उसके पश्चात  सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी जीत की खुशी जाहिर की 
    भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि ओडिशा एवं महाराष्अª में हये नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत में पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो पर विश्वास करार दिया। उन्होने ने कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जिस ढंग से देश की जनता स्वीकार कर रही है और कांग्रेस पार्टी लगातार अपने कर्मो से हाशिये पर जा रही है इससे ये प्रतिपादित हो रहा है कि देश अब कांग्रेस मुक्त भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश हो रहे चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है। विजयोत्सव के अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक श्रीचंद सुंदरानी, विधायक बर्नाड रोड्रिक्स ने कार्यकर्ताओ के साथ ढोल की थाप पर जमकर थिरके इस विजय उत्सव में मिर्जा एजाज बेग, दीपक मस्के, डॉ. सलीम राज, सुभाष तिवारी, बिरगांव महापौर अम्बिका यदु, प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डेय, वर्धमान सुराना, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, योगी अग्रवाल, मुकेश शर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, सीमा साहू, अनिता महानंद, किशोर महानंद, शैलेन्द्री परगनिहा, ई.मखमुर इकबाल खान, अंजय शुक्ला, हरपाल सिंग भामरा, जितेन्द्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष हरिश ठाकुर, अवतार बागल, विपिन पटेल, दुर्गा ठाकुर, रामेश्वर पटेल, मुकेश पंजवानी, संतोष तिवारी, चूडामणि निर्मलकर, आशु चन्द्रवशी, गज्जू साहू, विनय ओझा, बिहारीलाल साहू, पवन केशरवानी, खेमकुमार सेन, रामलाल साहू, कमलेश शर्मा और सैकड़ो की संख्या की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.