(25/11/2016) 
देश में एक स्वस्थ्य अर्थव्यवस्था का निर्माण हो- अर्जुन मेघवाल
नई दिल्ली, 25 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा काले धन एवं भ्रष्टाचार के उन्नमूलन के साथ ही आतंकवाद की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए 500 एवं 1000 के नोटों की नोटबंदी के समर्थन में आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण से संसद के निकट पटेल चैक तक जनसमर्थन एवं संकल्प मार्च का आयोजन किया।

काले धन से जंग देश मोदी जी के संग और संसद में जो चिल्ला रहे है काले धन को बचा रहे हैं जैसे नारे लगाते हुये हजारों भाजपा कार्यकर्ता वाल्मीकि मंदिर, मंदिर मार्ग से पटेल चैक पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित संकल्प मार्च से पूर्व  उपाध्याय के साथ केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्याम जाजू, सांसद  रमेश बिधूड़ी ने गांधी जी की कर्मभूमि रहे महर्षि वाल्मीकि मंदिर में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा एक स्वच्छ भारत के नवनिर्माण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सफलता के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को काला धन विरोधी शपथ दिलाई। 

सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष  सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं जिनमें प्रमुख थे डाॅ. हर्ष वर्धन,  श्याम जाजू,  सिद्धार्थन,  महेश गिरी, सरदार आर पी सिंह,  रमेश बिधूड़ी,  प्रवेश वर्मा, श्रीमती मीनाक्षी लेखी,  विजेन्द्र गुप्ता, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा  पवन शर्मा को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री  अर्जुन मेघवाल ने काले धन एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का पूर्ण साथ देने की शपथ दिलाई।

 सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज इस सांकेतिक जनसमर्थन संकल्प मार्च को हमनें महर्षि वाल्मीकि मंदिर से विशेष उद्देश्य से प्रारम्भ किया क्योंकि इसी स्थान से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता अभियान को अनेक बार संचालित किया और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे बड़े सामाजिक अभियान स्वच्छ भारत अभियान को इसी प्रांगण से प्रारम्भ किया।  वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति स्थल पर भ्रष्टाचार उन्मूलन शपथ ग्रहण का विशेष महत्व है क्योंकि सरदार पटेल ने सभी भारतवासियों को दृढ़ता से राष्ट्र निर्माण करने की प्रेरणा दी है।

 अर्जुन मेघवाल ने शपथ दिलाने से पूर्व एकत्रजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि काले धन के विरूद्ध चल रहे अभियान से किसी भी आम नागरिक को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर मेहनतकश के साथ है और वह अपना पैसा निश्चिंतता के साथ बैंक में जमा करायें।  मोदी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी ईमानदार व्यक्ति को किसी प्रकार की प्रताड़ना या पूछताछ का सामना न करना पड़े।  भारत सरकार केवल यह चाहती है कि देश में एक स्वस्थ्य अर्थव्यवस्था का निर्माण हो जिसका लाभ अंततः समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिक प्राप्त होगा।

डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि केन्द्र सरकार का सतत् प्रयास है कि देश के हर नागरिक को बैंकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और हम विश्व की एक अनूठी अर्थव्यवस्था बनें जिसमें उद्योग, किसान एवं मजदूर सभी की भागीदारी हो।

श्याम जाजू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन, प्रधानमंत्री मोदी सरकार के राष्ट्र के नव निर्माण के प्रयासों में उनके साथ है और कार्यकर्ता मोदी सरकार के भ्रष्टाचार उन्मूलन के संकल्प को जनजन के बीच ले जायेंगे।

इस समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सामाजिक विभूतियों पद्म भूषण सुश्री उमा शर्मा, पद्मश्री डाॅ. के के अग्रवाल, पत्रकार श्रीमती शाजिया इल्मी, पायलेट कैप्टन रिचा सूद, फिक्की पदाधिकारी श्रीमती हरजिन्दर कौर, गायक  शंकर साहनी एवं टेनिस खिलाड़ी रोहित राजपाल ने भी भारत के नव निर्माण में सहयोग की शपथ ली।

उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे प्रदेश पदाधिकारी आशीष सूद, रेखा गुप्ता, तिलकराज कटारिया, शिखा राय, जय प्रकाश, अभय वर्मा, कुलजीत चहल, विशाखा शैलानी, किरण चड्डा, गजेन्द्र यादव, जयवीर राणा, सुधा शर्मा, कर्मवीर चंदेल, पवन मोंगा, पूनम पराशर झा, सरदार हरतीरथ सिंह, प्रवीण शंकर कपूर, हरीश खुराना, आदित्य झा, रमेश कुमार, कमलजीत सहरावत, दिनेश प्रताप सिंह, नकुल भारद्वाज, आतिफ रशीद, विनोद त्यागी, जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संजीव शर्मा, सुमन कुमार गुप्ता, राजकुमार बल्लन, अनिल गुप्ता, वीरेन्द्र सचदेवा, डाॅ. कंवर सैन, राजन तिवारी, विनोद सहरावत, जयेन्द्र डबास, राजकुमार ग्रोवर, सतेन्द्र सिंह, विजय पंडित, छोटे राम आदि।  

Copyright @ 2019.