(23/08/2016) 
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में हुई हिन्दी प्रतियोगिता
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के राजभाषा अनुभाग विभाग द्वारा आज हिन्दी प्रतियोगिता का आयोजन पटपड़गंज इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो ने किया। इस अवसर पर निगमायुक्त मोहनजीत सिंह, अतिरिक्त आयुक्त विवके पांडे, सुश्री सी.ए धान उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में हिन्दी निबन्ध, टिप्पण-आलेखन तथा सुलेख आदि का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के लगभग 300 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कर्मचारियों को पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Copyright @ 2019.