(05/02/2016) 
गुजरात : नदी में गिरी बस, 20 से ज्यादा लोगो की मौत
सूरत। गुजरात के नवसारी में शक्रवार शाम को पूर्णा नदी पर बने पुल से एक सरकारी बस नदी में गिर गई।बस में कुल 65 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे मे अभी तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा सुपा गांव के पास हुआ। मौके पर गणदेवी, नवसारी और वलसाड से बचाव दल पहुंचे। यात्रियों के लिए राहत और बचाव का कार्य जारी है।

हादसे का पता उस वक्‍त चला जब एक राहगीर की नजर बस के अवशेष पर पड़ी। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। बस में सवार यात्रियों में स्‍टूडेंट्स, विभिन्‍न सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी आदि शामिल थे। हादसा पूर्णा नदी पर बने गुरुकुल सूपा ब्रिज से ठीक पहले हुआ। बताया जाता है क‍ि नदी में पानी अधि‍क है और बहाव भी तेज है जिस कारण राहत कार्य में परेशानी हो रही है।
Copyright @ 2019.