(28/03/2015) 
मादा बाध ने उड़ाई लोगों की नींद,पकड़ से बाहर
नई दिल्ली। यमुना खादर के उस्मानपुर इलाके में आखिर किसान अपने खेतों में जाए तो कैसे जाए, पता नही कब बाध उनको अपना निवाला बना दे इस बात का डर किसानों और स्थानीय लोगों को सता रहा है।

-- पकड़ने के लिए लगाया गया है पिंजरा
-- किसान नही जा पा रहें है खेतों में  

बीते कुछ दिनों से एक बाघ को घूमते दिखाई पडने पर यमुना किनारे बसे गांव में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है जिसके चलते यमुना किनारे बसे उस्मानपुर गांव में रहने वाले लोगों को अपने परिवारों को चिंता सताने लगी है। पांच दिन पहले इलाके में बाध के ताजा पैरों के निशान देखे गए थे चूंकि कुछ दिनों पहले इलाके में एक तेदुए का शव मिला था जिसकी मौत सांप के काटने की वजह से हुई थी। फिलहाल इलाके में तेंदुआ खुलेआम घूम रहा है और लोगों को अपनी जान का डर सता रहा है। बाध के डर की वजह से यहां रहने वाले किसान अपने खेतों में भी नही जा पा रहे है।  जिस वजह से उनकी फसल ख़राब हो रहीं है। वही अभी हाल में यमुना खादर इलाके में एक तेदुए का शव मिलने के बाद लोगों को एक मादा बाध को अपने दो बच्चों के साथ घूमते देख यमुना किनारे बसे उस्मानपुर गांव में दहशत का माहौल बन गया था जिसके चलते यहां पर खेती बाडी का काम करने वाले लोगों व उस्मानपुर गांव में रहने वाले लोगो में दहशत है। लोगो की माने मादा बाध व उसके दो बच्चों को पकडने को लेकर वन विभाग की ओर से एक पिंजरा भी लगाया गया था इसके लिए निवाले के तौर पर एक बाकरी को भी छोड गया था लेकिन उन्हे पकडा नही जा सका है। लगातार प्रयास के बाद भी फिलहाल बाध खुलेआम इलाके में घूम रहा है।
दिल्ली से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट


Copyright @ 2019.